facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

जम्मू कश्मीर में लैंड माइंस विस्फोट, सेना के 6 जवान घायल, LOC के पास हुआ हादसा

Advertisement

नौशेरा सेक्टर के खम्बा किले के पास करीब 10.45 बजे एक लैंड माइंस पर एक सैनिक का गलती से पैर चला गया जिसके बाद यह हादसा हुआ।

Last Updated- January 14, 2025 | 3:27 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सीमा के पास एक गांव में मंगलवार को एक लैंड माइंस विस्फोट में कम से कम छह सेना के जवान घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने मीडिया को दी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब सैन्यकर्मी गश्त पर थे। नौशेरा सेक्टर के खम्बा किले के पास करीब 10.45 बजे एक लैंड माइंस पर एक सैनिक का गलती से पैर चला गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, एलओसी के पास के अग्रिम क्षेत्रों में एक एंटी-इनफिल्ट्रेशन अवरोध प्रणाली के हिस्से के रूप में लैंड माइंस बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement