लंबे समय से बीमार वयोवृध्द मार्क्सवादी नेता हरकिशन सिंह सुरजीत का दिल का दौरा पड़ने से नोएडा के मेट्रो अस्पताल में शुक्रवार निधन हो गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि 92 वर्षीय हरकिशन सिंह सुरजीत 7 जुलाई से ही यहां भर्ती थे। वे बुखार और फेफड़ों के संक्रमण के अलावा, पेचिश से पीड़ित थे। सुबह हृदयाघात होने से उनकी हालत और बिगड़ गई और दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।