facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रेलवे भूमि पट्टे के लिए उदार नीति को मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:50 PM IST

आ​र्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेलवे की जमीन के औद्योगिक इस्तेमाल के लिए लंबी अवधि के पट्टे की संशोधित नीति को आज मंजूरी दे दी। नई नीति से रेलवे की जमीन के पट्टे का शुल्क उसके बाजार मूल्य के 6 फीसदी से घटकर 1.5 फीसदी हो सकता है। साथ ही जमीन को अब 35 साल के लिए पट्टे पर दिया जा सकेगा। अभी 5 साल के पट्टे का ही प्रावधान है। 
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बयान में दावा किया गया कि पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को सुचारु तरीके से लागू करने के लिए नीति में कुछ बदलाव किया गया है। मगर सरकार और क्षेत्र से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया कि इस संशोधन का मकसद कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) का रणनीतिक विनिवेश सुगम बनाना है।

बयान के अनुसार रेलवे की जमीन पट्टे पर देने की नीति को उदार बनाने से सभी हितधारकों, सेवा प्रदाताओं और ऑपरेटरों के लिए ज्यादा कार्गो संबंधी सुविधाएं स्थापित की जा सकेंगी। इससे रेलवे के लिए अतिरिक्त कार्गो यातायात एवं माल ढुलाई राजस्व पैदा करने में उनकी भागीदारी की राह भी बनेगी। मगर लाइसेंस शुल्क में सालाना कितनी बढ़ोतरी होगी, इसके बारे में कोई आ​धिकारिक बयान नहीं आया है।
 

केंद्र सरकार ने नवंबर, 2019 को कॉनकॉर के निजीकरण को मंजूरी दी थी। लेकिन पट्टा शुल्क पर अनि​श्चितता की वजह से इसका विनिवेश नहीं हो पाया था। जमीन के पट्टे का लाइसेंस शुल्क हर तीन साल में बदल जाता है मगर नई नीति से कॉनकॉर के संभावित खरीदारों के बीच अगले 35 साल के लिए शुल्क पर स्पष्टता रहेगी। इस कदम से जमीन के मामले में स्पष्टता आएगी क्योंकि कॉनकॉर का कारोबार जमीन पर ही निर्भर है। नीति अ​धिसूचित होने के बाद निवेश एवं सार्वजनिक संप​त्ति प्रबंधन विभाग कॉनकॉर के निजीकरण के लिए अ​भिरुचि दस्तावेज बनाने की तैयारी शुरू कर देगा।
 

कॉनकॉर में सरकार की 54.80 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसमें से 30.8 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री की जाएगी और कंपनी प्रबंधन पर भी खरीदार का नियंत्रण हो जाएगा। कॉनकॉर के शेयर के आज के बंद भाव के आधार पर इस विनिवेश से सरकार 13,630 करोड़ रुपये से अ​धिक जुटा सकती है। कॉनकॉर के पास 61 कंटेनर डिपो हैं, जिनमें से 26 रेलवे की जमीन के पट्टे पर हैं और जिनके लिए प्रति कंटेनर लाइसेंस शुल्क चुकाना होता है।

नीति आयोग ने भी कंटेनरों के लिए रेलवे की जमीन का शुल्क 3 फीसदी से कम रखने का सुझाव दिया था। सूत्रों ने कहा कि औद्योगिक उपयोग वाली जमीन का पट्टा किराया अ​धिक होने की वजह से ही सरकार को कॉनकॉर का विनिवेश करने में दिक्कत आ रही थी। इस उद्योग से जुड़े मुंबई के एक विशेषज्ञ ने कहा कि नई नीति को मंजूरी मिलने के बाद निजी क्षेत्र की कई चिंताएं दूर हो सकती हैं। निजी क्षेत्र इस बारे में भी स्पष्टता चाहेगा कि कॉनकॉर के विनिवेश के बाद पट्टा नीति किस तरह रहती है।  रेल मंत्रालय के अ​धिकारियों ने कहा कि कार्गो टर्मिनल के लिए रेलवे की जमीन का उपयोग करने वाली इकाइयों के पास पारदर्शी और प्रतिस्पर्द्धी बोली प्रक्रिया के बाद नई नीति अपनाने का विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि नई नीति अगले 90 दिन में लागू हो जाएगी। 
 

केंद्र नई भूमि उपयोग नीति से पीएम गति शक्ति योजना के तहत मल्टीमोड एकीकरण को बढ़ावा देने और लॉजिस्टिक लागत कम करने की उम्मीद कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि इसके तहत अगले पांच वर्ष में 300 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे और1.25 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है।

First Published - September 7, 2022 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट