facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

संविधान पीठ की कार्यवाही की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

सर्वोच्च न्यायालय के संविधान पीठ के चार मामलों की सुनवाई की स्ट्रीमिंग की शुरुआत मंगलवार को हुई। यह स्ट्रीमिंग (प्रसारण) राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के यूट्यूब चैनल पर हुई। तीन संविधान पीठों की कार्यवाही का लोगों के लिए प्रसारण किया गया। इन तीन पीठों की अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित, न्यायमूर्ति  डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायूमूर्ति संजय किशन कौल ने की है। 
 बीते सप्ताह स्ट्रीमिंग करने का फैसला लिया गया था। संभावना यह है कि कार्यवाही के प्रसारण के लिए न्यायालय अपना प्लेटफॉर्म विकसित करेगा। यह पहली बार नहीं है कि न्यायालय ने अदालत की कार्यवाही की पहली बार लाइव स्ट्रीमिंग की है। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय के  मुख्य न्यायाधीश के पद से मुक्त होने वाले न्यायमूर्ति एन वी रमण के सेरेमोनियल बेंच की 26 अगस्त को लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी।

 चौथे संविधान पीठ का गठन

पांच मामलों की सुनवाई के लिए चौथे संविधान पीठ का गठन किया गया है। इस पीठ में न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर, न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना शामिल होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के मुताबिक यह पीठ नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी।

इसके अलावा सार्वजनिक पदाधिकारियों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित मुद्दे पर सुनवाई करेगी।  पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी कि विधानसभा के सदस्यों को रिश्वत के मामले में अभियोजन के खिलाफ प्रतिरक्षा प्राप्त है। किसी अपराध के दोषी प्रतीत होने वाले अन्य व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने की शक्ति की वैधता पर सुनवाई होगी।  

First Published - September 27, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट