facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा फेरबदल, CM खट्टर ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024: सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट  गया है।

Last Updated- March 12, 2024 | 12:07 PM IST
CM Manohar Lal PC

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनके साथ ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल ने आज सामूहिक इस्तीफा दिया है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल बनेगा। बताया जा रहा है कि सीएम खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है।

बता दें, जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए ये रणनीति बनाई गई है। यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट चुका है। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी हिस्सा नहीं लेगी। बीजेपी अब हरियाणा में खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों पर सोच रही है। इन नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया का नाम तेजी से आ रहा है।

क्यों टूटा गठबंधन?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को लेकर इन दोनों दलों में सीटों के बंटवारा को लेकर सामंजस्य नहीं बन पाया जिसे लेकर गठबंधन टूटने की कगार तक आ गया। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा भी तेज है कि JJP सीएम खट्टर की कार्यशैली से भी खुश नहीं थी।

जजपा के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद CM मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में सोमवार रात और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें सभी मंत्री-विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक हिस्सा लिए।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की योजना बन रही है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट  गया है। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।

First Published - March 12, 2024 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट