facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बड़े किसानों को भी ‘लॉलीपॉप’

Last Updated- December 07, 2022 | 1:41 AM IST

कांग्रेस की युवा ब्रिगेड के मुखिया राहुल गांधी को खुश करने की कवायद कहिए या फिर किसानों पर सरकार की नवाजिश का एक और नमूना।


सरकार ने शुक्रवार को आखिरकार ऐतिहासिक कृषि लोन पैकेज का दायरा बढ़ा ही दिया। इसके तहत, सरकार ने कृषि ऋण छूट स्कीम के तहत बड़े किसानों को भी शामिल कर लिया और कर्ज माफी पैकेज की रकम 20 प्रतिशत बढ़ाकर 71,600 करोड़ रुपए कर दी।

संशोधित स्कीम के तहत देश के 237 चिह्नित जिलों के बड़े किसानों सहित सभी किसान शामिल होंगे और उन्हें 20 हजार रुपए तक के बकाया पर 25 प्रतिशत की एकबारगी निपटान छूट मिलेगी बशर्ते वह ऋण की शेष किस्तें 30 जून 2009 तक दे दे। बकाया राशि पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने औपचारिक तौर पर ऋण माफी और रियायत स्कीम के दिशानिर्देशों को मंजूरी दी।

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बताया कि स्कीम के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों को पूर्ण कर्ज माफी मिलेगी जबकि 60 से 65 प्रतिशत बड़े किसानों को भी पूर्ण कर्ज माफी की सुविधा हासिल होगी। स्कीम को अगले महीने के अंत तक लागू किया जाएगा।

सभी बैंकों को निर्देश दिया जाएगा कि वे लाभार्थी किसानों की सूची तैयार कर अपने परिसरों में लगाएं। किसानों को ऋण माफी या राहत के लिए कोई आवेदन नहीं करना होगा। यह राहत उनके पास उपलब्ध कुल उस भूमि पर आधारित होगी, जिसका रिकॉर्ड ऋणदाता बैंक के पास होगा।

चुनावी मौसम, कर्ज की फसल

कितनी थी लोन माफी
इस बार के बजट में चिदंबरम ने किसानों की कर्ज माफी और रियायत के लिए 60,000 करोड़ रुपये का पैकेज देने की घोषणा की थी।

किसके लिए था यह लॉलीपॉप
इसके तहत कहा गया था कि छोटे एवं सीमांत किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ होगा, चाहे वे चिह्नित जिलों के हों या किसी अन्य क्षेत्र के।

क्यों बढा इसका दायरा
बजट पर संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सरकार से आग्रह किया था कि वह असिंचित इलाकों के किसानों को कवर करने के लिए ऋण छूट का दायरा बढ़ाए।

अब कितनों को फायदा
संशोधित स्कीम से चार करोड़ से अधिक छोटे, बड़े और सीमांत किसानों को फायदा होगा।

कितना पड़ेगा खजाने पर बोझ
सरकार की इस ऐतिहासिक दरियादिली से राजकोष पर 71,680 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।


क्या है छोटे-बड़े की परिभाषा

छोटे किसानों में वे किसान आएंगे, जिनके पास एक हेक्टेअर तक भूमि है।
सीमांत किसान वे होंगे, जिनके पास एक से दो हेक्टेअर भूमि है।
बड़े किसान यानी दो हेक्टेअर से अधिक भूमि वाले किसानों को 25 प्रतिशत की एकबारगी निपटान छूट मिलेगी बशर्ते वह ऋण की शेष किस्तें 30 जून 2009 तक दे दे। बकाया राशि पर कोई ब्याज नहीं होगा।

First Published - May 24, 2008 | 1:24 AM IST

संबंधित पोस्ट