facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मान नहीं रहीं ममता

Last Updated- December 07, 2022 | 6:42 PM IST

सिंगुर भूमि मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्णबेमियादी हड़ताल के बार-बार आह्वान के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि कि उनकी पार्टी टाटा को रुखसत नहीं करना चाहती।


 लेकिन उसकी छोटी कार के निर्माण को यहां 600 एकड़ जमीन तक सीमित करना चाहती है।टाटा मोटर संयंत्र के मुख्य द्वार के समीप पार्टी के आह्वान पर भारी तादाद में जमा हुए लोगों को बनर्जी ने संबोधित किया। ममता ने कहा कि उन्हें लिखे पत्र में टाटा ने कहा कि छोटी कार के संयंत्र के लिए उन्हें 600 एकड़ भूमि की जरूरत है। 

आंदोलन के पूरी तरह से शांतिपूर्ण होने पर जोर देते हुए ममता ने पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कहा कि टाटा मोटर्स की फैक्ट्री की दीवारों तक की ओर नहीं देखें। रैली में सपा महासचिव अमर सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी शिरकत की।

उधर, माकपा ने टाटा मोटर्स की छोटी नैनो कार परियोजना के पक्ष में अनेक रैलियां की और लोगों का आह्वान किया कि वे तृणमूल कांग्रेस के ‘गुमराह करने वाले अभियान’ को नजरअंदाज कर दें।

नैनो के लिए कई राज्यों से न्योता 
 
रतन टाटा ने यहां से संयंत्र वापस हटाने की बात क्या की, विभिन्न प्रांतों से उन्हें संयंत्र स्थापित करने के निमंत्रण मिलने लगे।

उत्तराखंड ने उन्हें पंतनगर में संयंत्र लगाने का न्योता दिया, तो महाराष्ट्र सरकार उन्हें परियोजना के लिए जमीन और अन्य जरूरी सुविधाएं देने की बात की है। उधर, पंजाब और उड़ीसा भी नैनो के लिए बेकरार हैं।



 

First Published - August 25, 2008 | 12:48 AM IST

संबंधित पोस्ट