facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मनीष सिसोदिया का दावा, बीजेपी ज्वाइन करने का मिला था ऑफर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:26 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि उन्हें बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का ऑफर दिया था। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि भाजपा की ओर से आम आदमी पार्टी को तोड़ने और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का ऑफर मिला था। अहमदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि मैं राजनीति में मुख्यमंत्री बनने नहीं बल्कि देश भर में अच्छी शिक्षा व्यवस्था बनाने आया हूं।
सिसोदिया ने किया था ये ट्वीट
सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है कि आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI और ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।’
इसके बाद सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में बीजेपी को उसके कथित ऑफर के बाते में जवाब देते हुए लिखा कि, ‘मुझे CM कैंडिडेट बनाने के ऑफर पर BJP को मेरा संदेश, अरविंद केजरीवाल जी मेरे राजनीतिक गुरु है, उनसे कभी गद्दारी नहीं करूँगा। मैं मुख्यमंत्री बनने नहीं आया, मेरा सपना है कि देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, तभी तो भारत नंबर 1 देश बनेगा। पूरे देश में ये काम केवल केजरीवाल जी कर सकते हैं।’
क्या है मामला
सीबीआई ने आबकारी नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामले को लेकर मनीष सिसोदिया पर मामला दर्ज किया था। इसके साथ साथ उनसे पूछताछ भी की गई थी। सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की एजेंसी जांच कर रही है। सीबीआई के द्वारा दर्ज एफआईआर में मनीष सिसोदिया सहित 15 और लोगों के नाम हैं। इसमें तीन आरोपियों के बयान भी दर्ज किया जा चुका है।

First Published - August 22, 2022 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट