facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मनीष सिसोदिया की हो सकती है गिरफ्तारी, सीबीआई ने विदेश जाने पर लगाया रोक

Last Updated- December 11, 2022 | 4:28 PM IST

शराब घोटाले मामले में सीबीआई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। मनीष सिसोदिया समेत इससे जुड़े 14 लोगों के विदेश जाने पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के देश छोड़कर जाने पर रोक लग गई है। इससे पहले सीबीआई मनीष सिसोदिया के करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ साथ सीबीआई ने करीब 15 घंटे तक उनके घर की तलाशी भी ली थी।
क्या है मामला
सीबीआई ने आबकारी नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामले को लेकर मनीष सिसोदिया पर मामला दर्ज किया था। इसके साथ साथ उनसे पूछताछ भी की गई थी। सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की एजेंसी जांच कर रही है। सीबीआई के द्वारा दर्ज एफआईआर में मनीष सिसोदिया सहित 15 और लोगों के नाम हैं। इसमें तीन आरोपियों के बयान भी दर्ज किया जा चुका है।
सीबीआई ने इन्हें किया है नामजद
1- मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम, दिल्ली
2- आर्व गोपी कृष्ण, तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर
3- आनंद तिवारी, एक्साइज डिप्टी कमिश्नर
4- पंकज भटनागर, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर
5- विजय नैयर, CEO, एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंप
6- मनोज राय, पूर्व कर्मचारी, पेनड रिकॉर्ड
7- अमनदीप ढाल, डायरेक्टर, ब्रिडको सेल्स प्राइवेट
8- समीर महेंद्र, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडोस्प्रिट ग्रुप
10- बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
11- दिनेश अरोड़ा, गुजरांवाला टाउन, दिल्ली
12- महादेव लिकर, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया
13- सनी मारवाह, महादेव लिकर
14- अरुण रामचंद्र पिल्लई, बंगलुरु, कर्नाटक
15- अर्जुन पांडेय, गुरुग्राम फेज-3, डीएलएफ

First Published - August 21, 2022 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट