facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मोदी कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

मोदी कैबिनेट की बैठक में आज कई बड़े मुद्दे पर फैसला लिया गया। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2022 के लिए महंगाई भत्ते बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब केन्द्र सरकार के कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया। दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है।

अब 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता

केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 38 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को इसका फायदा जुलाई 2022 से ही मिलेगा। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 2 महीने का DA Arrear भी दिया जाएगा। केन्द्रीय कर्मियों के साथ साथ केन्द्र सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत लोगों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। सरकार के इस फैसले का लाभ 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशन पा रहे लोगों को फायदा मिलेगा। 

दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

सरकार ने मुफ्त राशन यानी प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना को बढ़ाकर दिसंबर तक करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले का लाभ लगभग 80 करोड़ लोगों को मिलेगा। दिसंबर तक मुफ्त राशन देने के निर्णय के बाद सरकारी खजाने पर 40,000 करोड़ तक का बोझ आएगा। मुफ्त राशन योजना की शुरुआत कोरोना महामारी और लॉकडाउन के समय शुरू की गई थी। उसके बाद सरकार द्वारा कई बार इसे बढ़ाया जा चुका है।

रेलवे का होगा पुनर्विकास

कैबिनेट की बैठक में आज रेलवे की कई परियोजना पर मुहर लगाया गया। सरकार की योजना कई छोटे-बड़े स्टेशनों के पुनर्निर्माण करने की है। इसके साथ साथ पिछले कई साल से बंद रेलवे परियोजना को दोबारा शुरू करने पर काम किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के बोनस को भी मंजूरी दी है। इसका लाभ  11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा।

First Published - September 28, 2022 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट