facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को राहुल गांधी और पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Last Updated- December 11, 2022 | 2:55 PM IST

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने बधाई दी। 

कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा पर है। वहीं से उन्होंने ट्वीट के जरिये पूर्व पीएम को जन्मदिन की बधाई दी।देश के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी। सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद  करते हुए सभी ने उन्हे  जन्मदिन की बधाई दी
 पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई।  उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट कर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा कि आदरणीय डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए प्रार्थना करता हूं।
 राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान देने वाली उन जैसी मिसालें बहुत कम मिलती है। उन्होंने कहा, ‘वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं. मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।’ 
 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत में  1990 में आए वित्तीय संकट से निकालने में अहम भूमिका निभायी थी। आज भी उनके इस योगदान को देश हमेशा याद करता हैं।

 

First Published - September 26, 2022 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट