facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उड़ी बाबा…कोलकाता में गंगा के अंदर से मेट्रो!

Last Updated- December 07, 2022 | 4:01 AM IST

देश में सबसे पहले मेट्रो रेल की सौगात कोलकाता को मिली थी और अब पहली अंडर वाटर मेट्रो रेल की शुरुआत के लिए भी इसी शहर को चुना गया है।


गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हाईटेक शहर साल्ट लेक सिटी से व्यस्ततम रेलवे स्टेशन हावड़ा तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दे दी गई। 13.77 किलोमीटर लंबी दूरी वाली इस परियोजना की लागत 4676 करोड़ रुपये आएगी।

इसके तहत गंगा नदी में 8 किलोमीटर की एक सुरंग बनाई जाएगी, जिससे मेट्रो रेल गुजरेगी। यह परियोजना संयुक्त उद्यम के जरिए संचालित होगी, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की आधी-आधी हिस्सेदारी होगी। सूचना प्रसारण मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी ने बताया कि इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसका लक्ष्य साढ़े छह साल तय किया गया है।

पहले चरण के तहत 5.77 किलोमीटर लंबी लाइन का काम होगा, जबकि शेष का काम अगले चरण में पूरा होगा और इसमें एलिवेटेट लाइन-स्टेशन आदि बनाए जाएंगे। परियोजना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस रूट के लिए किराया 8 रुपये और 16 रुपये रखा जा सकता है। कोलकाता में बनने वाले पूर्व-पश्चिम मेट्रो रेल परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रमुख ई. श्रीधरन तैयार करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना को भविष्य में हावड़ा जिले के अंदर 3.5 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इस काम में जापान की जेवीआईसी वित्तीय सहयता प्रदान कर सकती है। प्रियरंजन दासमुंशी ने बताया कि इससे फुटबॉल प्रेमियों को साल्ट लेक सिटी में बने एशिया के सबसे बड़े स्टेडियम तक पहुंचने में आसानी होगी।

देश की पहली मेट्रो के बाद कोलकातावासियों के नसीब में ही आई पानी के भीतर से गुजरने वाली पहली मेट्रो
हावड़ा स्टेशन से साल्ट लेक सिटी तक गंगा के भीतर बनी सुरंग से गुजरेगी रेल लाइन
साढ़े छह साल में दो चरणों में पूरी होगी परियोजना

First Published - June 6, 2008 | 12:51 AM IST

संबंधित पोस्ट