facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दुग्ध शिखर सम्मेलन अगले सप्ताह

Last Updated- December 11, 2022 | 3:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर से नोएडा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय दुग्ध संघ के चार दिवसीय विश्व डेरी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मलेन में गृह मंत्री अमित शाह, 3 राज्यों के मुख्यमंत्री, 50 देशों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि, करीब 800 किसान और विश्व की अग्रणी डेयरी कंपनियों के मुख्य कार्याधिकारी भी शिरकत करेंगे। 

भारत में 48 वर्षों के बाद यह शिखर सम्मेलन हो रहा है जब देश विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक है और मवेशियों की बड़ी आबादी ढेलेदार त्वचा रोग से पीड़ित है और इसमें हजारों जानवरों की मौत हो गई और अधिसंख्य इसकी चपेट में हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान और गुजरात से शुरू हुई यह बीमारी अब देश के 12 राज्यों के 164 जिलों तक फैल गई है और इसकी चपेट में आकर अबतक 50,000 से अधिक मवेशियों की जान चली गई है, और अब इससे आने वाले सीजन में देश के दूध उत्पादन पर खतरा मंडरा रहा है। 

इस शिखर सम्मेलन से भारतीय कंपनियों को दुग्ध उत्पादन में विश्व की बड़ी कंपनियों से विशेषज्ञता दिलाने में भी मदद करेगा जिससे भारत के छोटे दुग्धधारकों को लाभान्वित करेगा। यह आयोजन 6,900 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा, जहां 24 सत्र ‘डेरी फॉर न्यूट्रिशन ऐंड लाइवलिहुड’ पर केंद्रित होंगे। जिसमें डेरी के विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा तीन समानांतर तकनीकी सत्र भी होंगे जिसमें 150 विदेशी और भारतीय वक्ता हिस्सा लेंगे। तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आज कहा, ‘भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक है और वैश्विक उत्पादन में 23 फीसदी इसका हिस्सा है। विदेशी प्रतिनिधिमंडल अपने अनुभव साझा करेंगे और डेरी क्षेत्र की नवीन प्रौद्योगिकी पर भी बातचीत करेंगे। हम उन्हें अपने अनुभव बताएंगे।’

First Published - September 8, 2022 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट