facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वडोदरा में केजरीवाल के साथ ‘दुर्व्यवहार’

Last Updated- December 11, 2022 | 3:21 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गुजरात के वडोदरा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाने वाले लोगों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 
 केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर उनके खिलाफ कभी नारे नहीं लगाते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस उन्हें और उनकी पार्टी आप के खिलाफ गाली-गलौज करने में ‘एकजुट’ हैं। 

 दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘जब मैं वडोदरा में हवाई अड्डे पर उतरा, तो करीब 30-40 लोग मेरे सामने ‘मोदी’, ‘मोदी’, ‘मोदी’ चिल्लाने लगे। गुजरात में स्थिति ऐसी है कि भाजपा के सामने एक बड़ी मुसीबत आने वाली है।’ 

केजरीवाल इस साल दिसंबर में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत ‘टाउन हॉल’ बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं। उन्होंने कहा, ‘कहा जाता है कि (गुजरात के) शहरी इलाकों में 66 सीट हैं, जहां भाजपा कभी नहीं हारी। लेकिन इस बार, वे मुश्किल में होंगे। 
 वे इन सभी सीट (आगामी विधानसभा चुनाव में) पर नहीं जीत रहे हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस उन्हें अपमानित कर रही है क्योंकि वह गुजरात के लोगों की भलाई की बात करते हैं। 

 आप नेता ने आरोप लगाया, ‘भाजपा के समर्थक कभी भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर उनके खिलाफ नारे नहीं लगाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों पार्टियां मेरे और आप के खिलाफ एकजुट हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों के समर्थक केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते हैं। वे एकजुट हैं और मुझे गालियां देते हैं।’ 

 केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में, कांग्रेस और भाजपा दोनों गुजरात में राष्ट्रीय स्तर के अपने नेताओं को मैदान में उतारेगी जो "मुझे गालियां देंगे।’’ केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में आप के विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं तथा लोगों से उन्होंने कई वादे किए हैं।

First Published - September 20, 2022 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट