facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘दुष्चक्र’ से बाहर निकला देश: मोदी

Last Updated- December 11, 2022 | 6:36 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत भ्रष्टाचार, घोटालों, भाई-भतीजावाद, देश भर में फैले आतंकवादी संगठनों और क्षेत्रीय भेदभाव के उस ‘दुष्चक्र’ से बाहर निकल रहा है, जिसमें वह 2014 से पहले फंसा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सरकार के आठ साल पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले आठ साल गरीबों के कल्याण तथा सेवा के लिए समर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ के तहत बच्चों के लिए कई सुविधाएं शुरू करते हुए एक कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी सरकार अपने आठ साल पूरे कर रही है, तब देश का आत्मविश्वास, देशवासियों का खुद पर भरोसा अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के नकारात्मक प्रभाव से उबर कर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। दुनिया नई उम्मीद और विश्वास के साथ देश की ओर देख रही है।
पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘भारत भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटालों, भाई-भतीजावाद, देशभर में फैले आतंकवादी संगठनों और क्षेत्रीय भेदभाव के दुष्चक्र से बाहर निकल रहा है, जिसमें वह 2014 से पहले फंसा हुआ था।’ उन्होंने कहा, ‘यह भी आप बच्चों के लिए एक मिसाल है कि बेहद मुश्किल दिन भी बीत जाते हैं।’  उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले आठ वर्ष में जो मुकाम हासिल किया है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।  
बच्चों के लिए कई योजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ के तहत बच्चों के लिए कई सुविधाएं शुरू की। उन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति भी जारी की। बच्चों को ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत पासबुक और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड भी दिए गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर किसी को पेशेवर पाठ्यक्रम या उच्च शिक्षा के लिए ‘एजुकेशन लोन’ (शिक्षा ऋण) चाहिए तो, ‘पीएम केयर्स’ उसमें भी मदद करेगा। वैश्विक महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को गंवा चुके बच्चों को हर महीने 4,000 रुपये दिए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के 23 साल के होने पर उन्हें 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।     

8 वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं और ‘इस दौरान हमारा संकल्प रहा है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण।’ उन्होंने कहा, ‘नमो ऐप पर ‘8 साल सेवा के’ से जुड़ा एक दिलचस्प सेक्शन है। इसमें आप क्विज, शब्द खोज, तस्वीरों को पता लगाना जैसे कई इनोवेटिव तरीके से देश की विकास यात्रा से जुड़ सकते हैं। मेरा आप सभी से, विशेषकर अपने युवा साथियों से अनुरोध है कि वे इसे एक बार जरूर देखें।’     भाषा

सिक्का और कर्ज पोर्टल जारी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वित्त और कंपनी मामलों के मंत्रालय कर्ज से संबंधित पोर्टल ‘जन समर्थ’ की शुरुआत के अलावा उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में अवगत कराया जाएगा। आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘डिजाइन’ किए गए सिक्कों की विशेष शृंखला भी जारी करेंगे।  वित्तीय सेवा सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री इस साप्ताहिक समारोह के पहले दिन आठ सरकारी विभागों की कर्ज से संबंधित 13 योजनाओं के लिए पोर्टल ‘जन समर्थ’ भी शुरू करेंगे।  वहीं 11 जून को राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय ‘धरोहर’ को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

First Published - May 31, 2022 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट