facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मोदी ने वंदेभारत को झंडी दिखाई

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई वंदेभारत एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रेलवे की महत्त्वाकांक्षी परियोजना की तीसरी ऐसी ट्रेन है। अहमदबाद मेट्रो भी आज शुरू हुई। यह गुजरात के आर्थिक स्तंभ की एक उपलब्धि है। 
उद्घाटन समारोह में मोदी ने कहा, ‘यह ट्रेन भारत के दो बड़े शहरों अहमदाबाद-मुंबई को और नजदीक लाएगी। सामान्य ट्रेनें इन दोनों शहरों तक पहुंचाने के लिए 7-8 घंटे का समय लेती हैं, जबकि शताब्दी जैसी तेज गति वाली ट्रेनों को भी कभी-कभी 6-7 घंटे का समय लग जाता है। वंदे भारत को यह दूरी तय करने में अधिकतम साढ़े पांच घटे का समय लगेगा।’
साथ ही मोदी ने कहा कि इस ट्रेनें में काफी सुधार किए गए हैं। नवीनतम, वंदे भारत पिछली दो ट्रेनों से हल्की है। वंदे भारत-1 की उच्चतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि वंदे भारत-2 की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।
केंद्र ने एक बयान में कहा, ‘बेहतर वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन पिछली ट्रेन के वजन 430 टन की तुलना में 392 टन है। इसमें ऑनडिमांड वाई-फाई की सुविधा है। सभी कोच में 32 इंच की स्क्रीन लगी है जिसमें यात्री सूचना प्रदान की जाएगी, जबकि पिछली वाली में 24 इंच की स्क्रीन है। भारतीय रेलवे के अनुसार गांधीनगर-मुंबई वंदेभारत ट्रेन की चेयरकार का टिकट 1,440 रुपये है और एक्जीक्यूटिव कोच का टिकट 2,650 रुपये का है।

First Published - September 30, 2022 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट