facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

… दिल्ली पहुंचा मॉनसून

Last Updated- December 11, 2022 | 5:53 PM IST

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून कुछ दिनों की देरी के बाद आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गया। इसके साथ ही उत्तर और मध्य भारत के कुछ अन्य इलाकों में भी मॉनसूनी बारिश हुई, जहां इसका इंतजार था। इस तरह से देश के 80 प्रतिशत इलाके में मॉनसून पहुंच चुका है और कुल मिलाकर जून महीने में बारिश सामान्य के करीब पहुंच गई है।
बारिश की बहाली मुख्य रूप से दलहन और तिलहन उत्पादन वाले  देश के उत्तर, मध्य औऱ पश्चिम भारत में हुई है। इससे खरीफ की फसलों की बुआई में तेजी आ सकती है, जो 24 जून तक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत कम थी। बारिश में देरी के कारण कुछ चुनिंदा दलहन की कीमतों में तेजी शुरू हो गई थी, क्योंकि समय से बारिश न होने पर किसानों को उत्पादन में कमी आने का डर था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज की बारिश के बाद भारत में 1 जून से 30 जून के बीच कुल बारिश 152.3 मिलीमीटर हो गई है, जो सामान्य से 8 प्रतिशत कम है। इसमें से पूर्वी और उत्तर भारत में जून में औसत से 22 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि देश के सभी इलाकों की स्थिति देखें तो सामान्य से कम बारिश हुई है।

स्काईमेट के वाइस प्रेसीडेंट, मेट्रोलॉजी महेश पालावत ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘न सिर्फ मजबूत बारिश हुई है, बल्कि अगले एक सप्ताह में आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु और पश्चिम राजस्थान को छोड़कर देश के अन्य इलाकों में जोरदार बारिश होगी। इससे अगले 10 दिन में बारिश में आई कमी की भरपाई हो जाएगी।’
पालावत ने कहा कि जुलाई और अगस्त में मॉनसून बेहतर रहने के संकेत हैं, क्योंकि ला नीना की स्थिति अगस्त के अंत तक रहने की संभावना है। वहीं नकारात्मक आईओडी का असर भी कम रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के हिसाब से देखें तो जुलाई और अगस्त दो अहम महीने हैं। इन महीनों में ज्यादातर बारिश होती है।

First Published - July 1, 2022 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट