facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

3 महीने में कम से कम 10 प्रतिशत बढ़ा मासिक बजट

Last Updated- December 11, 2022 | 6:51 PM IST

लोकलसर्किल की ओर से कराए गए एक सर्वे में शामिल 92 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि पिछले 3 महीने के दौरान उनके परिवार का मासिक खर्च बढ़ा है। यह बढ़ोतरी पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, परिवार के जरूरी सामान व अन्य संबंधित उत्पादों व सेवाओं के महंगा होने की वजह से हुआ है।
कम से कम 70 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनके मासिक बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैष वहीं 55 प्रतिशत को उम्मीद है कि अगले 3 महीने में कीमतों में 10 प्रतिशत और बढ़ोतरी होगी। लोकल सर्किल द्वारा कराए गए सर्वे में 323 जिलों के 12,000 से ज्यादा परिवारों के 23,500 से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। लोकल सर्किल कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को लघु उद्योगों में सक्षम बनाता है और नीतिगत मसलों को उठाकर उस दिशा में हस्तक्षेप पर जोर देता है। लोकल सर्किल का कहना है कि पेट्रोल व डीजल की कीमत में कमी किए जाने से परिवारों के व्यय पर बड़ा असर पड़ेगा। केंद्र व राज्य सरकारों को निश्चित रूप से मूल्यांकन करना चाहिए कि वे कम से कम 10 रुपये लीटर की राहत किस तरह से दे सकती हैं। अगर केंद्रीय उत्पाद शुल्क औऱ राज्य के मूल्यवर्धित कर में बढ़ोतरी की जाती है तो ईंधन की बढ़ी कीमत का परिवारों के बजट पर पडऩे वाले नकारात्मक असर को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।   

First Published - May 21, 2022 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट