facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एक दिन में कोरोना के 5 हजार से अधिक मामले, देशभर में 4.5 करोड़ हुए मरीज

Last Updated- December 11, 2022 | 3:57 PM IST

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 5,910 नए मामले सामने आए हैं। देश भर में अब कुल कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ कर 4 करोड़ 44 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। कुल 53,974 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 16 मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद से कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या बढ़कर 5,28,007 हो गयी है। 
 
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के कुल मामलों में से केवल 0.12 प्रतिशत ही अस्पताल में भर्ती है, यानि की कोरोना के कुल मामलों के केवल 0.12 फीसद मरीज ही गंभीर रूप से बीमार हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है। संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,140 की गिरावट दर्ज की गयी है। 
 
वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,38,80,464 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 213.52 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

 

First Published - September 5, 2022 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट