facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मुंबई और दिल्ली सबसे महंगे शहर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:56 PM IST

मुंबई और दिल्ली प्रवासियों के लिए एशिया के शीर्ष 40 सर्वाधिक महंगे शहरों में शामिल हैं और कोलकाता सबसे कम महंगा शहर है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
मर्सर के 2022 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के अनुसार रहने और आवास व्यय के मामले में मुंबई (127) भारत का सबसे महंगा शहर है। इसके बाद नई दिल्ली (155), चेन्नई (177), बेंगलूरु (178) और हैदराबाद (192) का स्थान है, जबकि पुणे (201) और कोलकाता (203) इस पायदान में सबसे कम खर्चीले वाले भारतीय शहर हैं।
इस सर्वेक्षण में यह भी पाया गया है कि देश का वित्तीय केंद्र मुंबई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के परिचालन के लिए लोकप्रिय स्थान है। हालांकि संगठन मुंबई में रहने की अधिक लागत की वजह से हैदराबाद, चेन्नई और पुणे जैसे कम लागत वाले अन्य क्षेत्रों पर भी विचार कर रहे हैं।
मर्सर के इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित अस्थिरता के परिणामस्वरूप जरूरी चीजों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है, जिसे यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष ने और भी बदतर कर दिया है। इस अनिश्चितता के नतीजतन संगठनों को दुनिया भर के अधिकांश देशों में अच्छे-खासे रूप में बढ़ रही मुद्रास्फीति के साथ-साथ अपने प्रवासी कर्मचारियों की कुशल-क्षेम पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही आवागमन की अपनी वैश्विक योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
आवास लागत का यह सर्वेक्षण मार्च 2022 में किया गया था। इस वर्ष की रैंकिंग में पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में आवास, परिवहन, भोजन, वस्त्र, घरेलू सामान और मनोरंजन सहित 200 से ज्यादा वस्तुओं की कीमतों की तुलना की गई है। मर्सर ने इस साल अपनी आवास लागत की कार्य पद्धति को नया रूप दिया है, जिसमें स्मार्टवॉच, टैबलेट कंप्यूटर और स्मार्टफोन जैसी नई चीजें शामिल की गई हैं तथा म्यूजिक सीडी और वीडियो मूवी का किराया जैसी गैर-प्रासंगिक चीजों को हटा दिया गया है।
इस अध्ययन में उन बातों पर प्रकाश डाला गया है, जिनका दैनिक व्यय में योगदान रहता है। उदाहरण के लिए –  मूल्यांकन वाले भारतीय शहरों में से कोलकाता में दूध, ब्रेड, सब्जियों आदि जैसी दैनिक जरूरी चीजों के दाम सबसे कम है, जबकि मुंबई और नई दिल्ली में सबसे अधिक दाम हैं। ऊर्जा, फोन आदि के व्यय के मामले में घरेलू सेवाओं की लागत मुंबई में सबसे अधिक तथा चेन्नई और हैदराबाद में सबसे कम है। मुंबई में फिल्म देखना सबसे महंगा है, जबकि इस मामले में हैदराबाद सबसे सस्ता शहर है।
सर्वेक्षण में पाया गया है कि देश के आवास बाजार के मूल्यांकन में परखे गए देश के सभी स्थानों में से सबसे सस्ता आवास हैदराबाद में था। हालांकि रहने और आवास दोनों की लागत के मद्देनजर हैदराबाद पुणे और कोलकाता के मुकाबले अधिक महंगा है।

First Published - June 30, 2022 | 1:31 AM IST

संबंधित पोस्ट