facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

NASA का Moon Mission एक बार फिर हुआ फेल

Last Updated- December 11, 2022 | 4:00 PM IST

NASA के Moon Mission Artemis I के लिए की गई तैयारी एक बार फिर फैल हो गई है। 3 सितंबर 2022 को फ्यूल लीक होने के कारण नासा को अपना मून मिशन दौबारा टालना पड़ा। 
नासा के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रमा की कक्षा में 30-मंजिला रॉकेट के अपने प्रक्षेपण को शनिवार को रद्द कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले प्रयास को लेकर कोई भी तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन ये जरूर कहा है कि वैज्ञानिक रिसाव की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
बता दें कि पांच दिन पहले भी फ्यूल लीक के कारण इस मिशन को तय तारीख से आगे के लिए बढ़ा दिया गया था। 
 
प्रोजेक्शन डायरेक्टर चार्ली ब्लैकवेल-थॉम्पसन और उनकी टीम ने तीन से चार घंटे के असफल प्रयास के बाद अपने इस मिशन को टाल दिया।

पहला मानव मिशन आर्टेमिस-3 के जरिये भेजा जाएगा

बता दें कि ये मिशन भविष्य में चांद पर भेजे जाने वाले मानव मिशन के लिए एक टेस्ट फ्लाइट है। 
 
स्पेस एजेंसी ने बताया कि पहला मानव मिशन आर्टेमिस-3 के जरिये भेजा जाएगा जिसमें कम से कम एक महिला होगी और संभव है कि अंतरिक्ष यात्री अश्वेत हों।

 
ये बहुत खास मिशन है क्योंकि करीब आधी सदी के बाद मनुष्यों को चंद्रमा की यात्रा करके वापस लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि नासा के आर्टेमिस-1 मिशन को 29 अगस्त 2022 को रवाना किया जाना था। नासा की अंतरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली और ओरियन क्रू कैप्सूल के लिए यह महत्वपूर्ण यात्रा होने वाली है।

First Published - September 4, 2022 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट