facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमरनाथ मामले पर देशव्यापी चक्का जाम

Last Updated- December 07, 2022 | 5:00 PM IST

अमरनाथ श्राइन बोर्ड भूमि आवंटन मामले पर भाजपा और विहिप के राष्ट्रव्यापी चक्काजाम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, पटना, जयपुर सहित कई राज्यों में व्यापक असर देखा गया।


सुबह 9 से 11 बजे तक बंद के चलते देश के ज्यादातर राज्यों में रेल और सड़क यातायात अवरुध्द हुआ, वहीं बाजार नहीं खुलने से कारोबार को भी नुकसान पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग को भी कुछ समय के लिए बाधित किया।

वहीं लखनऊ में विहिप कार्यकर्ताओं ने बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को कुछ देर तक रोके रखा। बाद में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर विहिप कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। राजस्थान में चक्काजाम की वजह से यातायात और कारोबार प्रभावित हुआ।

महाराष्ट्र में मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों के अलावा नासिक में भी चक्काजाम से यातायात अवरुध्द होने की खबर है। पटना के फुलवारीशरीफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों के रेल पटरी पर धरना देने से करीब 20 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने कुछ स्थानों पर यात्री गाडियों और मालगाड़ियों को भी रोका और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया। इस बीच विहिप के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि देने के मुद्दे पर चल रहा उनका प्रदर्शन चलो अयोध्या आंदोलन की तरह राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन सकता है।

First Published - August 13, 2008 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट