facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

NEET UG Counselling 2022: 11 अक्टूबर से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, यहां देख लें पूरा शेड्यूल

Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 PM IST

NEET UG Counselling Schedule 2022 Out: नीट यूजी काउंसलिंग का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एमसीसी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2022 देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
NEET UG 2022: 11 अक्टूबर से शुरू होगी राउंड 1 की काउंसिलिंग 

नोटिस के अनुसार अखिल भारतीय कोटा के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 20 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। वहीं स्टेट काउंसलिंग का पहला राउंड 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 28 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। इसके बाद सेंट्रल काउंसलिंग का दूसरा राउंड 2 नवंबर से 10 नवंबर तक और स्टेट काउंसलिंग का 7 नवंबर से 18 नवंबर 2022 तक चलेगा। यूजी कोर्सेज के लिए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 15 नवंबर 2022 से होगी। इस साल नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। 
चार चरणों में होगी नीट यूजी की काउंसलिंग

एमसीसी (MCC) द्वारा काउंसलिंग को चार चरणों में पूरा कराया जाएगा। नीट यूजी काउंसलिंग 2022-2023 सत्र के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी और एएफएमएस संस्थानों में ऑल इंडिया कोटा के 15 फीसदी सीटों के लिए करवाई जाएगी। 
NEET UG Counselling 2022: नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीख 

च्वाइस फिलिंग- 14 से 18 अक्टूबर 2022
इंटरनल कैंडिडेट वेरिफिकेशन- 17-18 अक्टूबर 2022
सीट अलॉटमेंट- 19-20 अक्टूबर
राउंड 1 रिजल्ट और सीट अलॉटमेंट- 21 से 22 अक्टूबर 2022
रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग- 22 से 28 अक्टूबर
राउंड 2 काउंसलिंग- 2 नवंबर 2022 

 

First Published - October 4, 2022 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट