facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में नए 3,375 Covid-19 मामले दर्ज, एक्टिव केस की संख्या हुई 37,444

Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 PM IST

भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 संक्रमण के 3,375 नए मामले सामने आए है। वहीं देश भर में एक्टिव केस की संख्या अब 37,444 हो गई है। देश में इस समय एक्टिव Covid-19 मामलों की संख्या केवल 37,444 रह गई है। 

बता दें, सरकार कोरोना महरारी से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देश में 18 से 59 वर्ष की आयु के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर डोज भी दिए गए। हालांकि केंद्र सरकार की  मुफ्त बूस्टर डोज के लिए 75-दिनों की समय सीमा अब खत्म हो गई है। 

आकड़ों के अनुसार, देश भर में इस आयु समूह के पांचवें हिस्से से भी कम ने कोरोना वैक्सीन का तीसरा बूस्टर डोज लगवाया है। किसी भी बड़े राज्य में बूस्टर डोज लेने वालों का अनुपात 40% भी नहीं है। 

शनिवार सुबह तक के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, बूस्टर डोज के लिए मुफ्त विंडो बंद होने तक इसके लिए योग्य केवल 20% लोगों ने ही तीसरा डोज लिया। जिससे पता चलता है कि लोग इसको लेकर कितने लापरवाह हैं।  हालांकि, आने वाले वक़्त में ये लापरवाही लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है। 

बता दें, स्वास्थ मंत्रालय के सुबह 8 बजे के अपडेट के अनुसार, पिछले एक दिन में 18 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में Covid-19  से मरने वालों की कुल संख्या 5,28,673 हो गई।

First Published - October 2, 2022 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट