facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फाइव स्टार होटल की तरह दिखेगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मंत्रालय ने जारी की तस्वीरें

Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

केन्द्र सरकार लगातार देश के बड़े  रेलवे स्टेशन के विकास पर ध्यान दे रही है। आधुनिक सुख सुविधा से लैस इन स्टेशनों की भव्यता देखने को बनती है। इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन जारी किया है। रेल मंत्रालय ने दावा किया है कि पुनर्विकसित होने के बाद मौजूदा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसा दिखेगा। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह कोई आलीशान मॉल है या फिर कोई फाइव स्टार होटल।

रेल मंत्रालय ने किया ट्वीट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को जल्द ही पुनर्विकसित किया जाएगा। लोगों को नया डिजाइन काफी पसंद आ रहा है।  रेल मंत्रालय ने ट्वीट में लिखा, ‘एक नए युग की शुरुआत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन।’ हालांकि रेलवे ने इसपर विस्तार से कुछ नहीं कहा है। प्रस्तावित डिजाइन पर काम होने के बाद यह रेलवे स्टेशन भारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन बन जाएगा। अभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 प्लेटफॉर्म हैं।

इस साल के अंत में शुरू होगा काम

सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का काम इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है। इसके पुनर्विकास का काम रेल भूमि विकास प्राधिकरण को दिया गया है। आपको बता दे कि रेलवे देश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगातार काम कर रहा है।

First Published - September 3, 2022 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट