facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘कर्तव्य पथ’ पर हुआ नए इतिहास का सृजन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के मार्ग ‘कर्तव्य पथ’ का लोकार्पण और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया। मोदी ने कहा कि ‘राजपथ’ गुलामी का प्रतीक था और आज से यह इतिहास की बात हो गई है। 

मोदी ने कहा, ‘आज कर्तव्य पथ के रूप में नए इतिहास का सृजन हुआ है। मैं सभी देशवासियों को आजादी के इस अमृतकाल में गुलामी की एक और पहचान से मुक्ति के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम गुजरे हुए कल को छोड़कर, आने वाले कल की तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं। आज जो हर तरफ ये नई आभा दिख रही है, वो नए भारत के आत्मविश्वास की आभा है।’ 

पिछले 8 वर्षों में हमने कई फैसले लिए जिनमें नेताजी के आदर्शों और सपनों की छाप है। पुराने कानूनों को निरस्त करने सहित कई फैसलों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि परिवर्तन केवल प्रतीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह नीतियों का हिस्सा है।

राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच के मार्ग ‘कर्तव्‍य पथ’ को मोदी सरकार की 13,450 करोड़ रुपये की महत्त्‍वाकांक्षी सेंट्रल विस्‍टा परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में लगे श्रमिकों की सराहना करते हुए कहा कि उनको समर्पित विशेष गैलरी होगी। 

First Published - September 8, 2022 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट