सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टोल टैक्स को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 2024 से पहले देश में नए 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएंगे। साथ ही भारत की सड़कें अमेरिका की बराबार होने के बारे में कहा।
साथ ही इस बात का भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भारत में टोल टैक्स वसूलने के लिए टैकनोलजी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि देश में अब तक टोल नहीं देने पर सजा का कोई प्रावधान नहीं है। जिसके कारण एक विधेयक लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोल टैक्स वसूलने के लिए दो तरिकों पर विचार किया जा रहा है।
पहला ऑप्शन कि कारों में जीपीएस (GPS) लगाने के बारे में विचार किया जा रहा है और दूसरा आधुनिक नंबर के बारे में।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से नए नंबर प्लेट पर जोर दिया जा रहा है और जल्द ही कोई एक विकल्प चुन लिए जाने की उम्मीद है।
टोल बूथ पर नहीं होगी भीड़
नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले कुछ समय से नंबर प्लेट को लेकर जो दिया जा रहा है। उन्होंने कहा बताया कि नई व्यवस्था के लागू होने पर टोल टैक्स पर भीड़ लगनी भी बंद हो जाएगी और न ही यातायात भी प्रभावित होगा।