facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नीतीश ने फिर थामा महागठबंधन का हाथ

Last Updated- December 11, 2022 | 4:44 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रिश्तों में खटास की पिछले कुछ दिनों से लगाई जा रही अटकलें आज सही साबित हो गईं, जब नीतीश ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से ‘महागठबंधन’ का नेता चुने जाने पर उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। नीतीश ने जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के बाद राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने का बाद उन्होंने कहा, ‘हमने राज्यपाल को 164 विधायकों की सूची सौंपी है और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।’
नीतीश ने अपनी पार्टी जनता दल – यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठबंधन यह कहते हुए तोड़ दिया कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने की ‘साजिश’ रच रही थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से संपर्क साधा, जो उन्हें समर्थन देने के लिए सहमत हो गए हैं। उधर लंबे समय से जदयू की गठबंधन सहयोगी रही भाजपा ने नीतीश पर ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया है।

बिहार में बनने वाली नई सरकार में भाकपा माले को छोड़कर सभी विपक्षी दल शामिल होंगे। महज 45 विधायकों वाले दल जदयू के नेता नीतीश ने एक झटके में सियासी बिसात पलटते हुए अपने गठबंधन साझेदार तो बदल ही दिए, विपक्ष में राष्ट्रीय भूमिका के लिए उपयुक्त उम्मीदवार भी बन गए। जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, ‘आगे बढ़िए, नीतीश जी, देश आपका इंतजार कर रहा है।’ नीतीश ने आज सुबह जदयू के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई और आशंका जताई कि भाजपा पार्टी को तोड़ने की साजिश कर रही है।
 

First Published - August 10, 2022 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट