facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिहार में नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, तेजप्रताप समेत कुल 31 विधायकों ने ली शपथ

Last Updated- December 11, 2022 | 4:36 PM IST

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया गया जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायकों को पांच-पांच के समूह में शपथ दिलाई गई।
पहले राजद के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जदयू नेता विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। उनके बाद जदयू नेता अशोक चौधरी, श्रवण कुमार एवं लेसी सिंह, राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं रामानंद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। फिर जदयू नेता मदन सहनी एवं संजय झा, राजद नेता ललित यादव एवं कुमार सर्वजित तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता संतोष कुमार सुमन को मंत्री पद की शपथ दिलायी गई। जदयू नेता शीला कुमारी एवं सुनील कुमार,राजद नेता चंद्रशेखर एवं समीर कुमार महासेठ तथा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गई।
पांचवें समूह में जदयू नेता मोहम्मद ज़मा खान एवं जयंत राज तथा राजद नेता अनिता देवी, सुधाकर सिंह एवं जितेंद्र कुमार राय ने मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ लिया और प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिये राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद 10 अगस्त को राजभवन में रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। तेजस्वी यादव को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 
 

First Published - August 16, 2022 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट