facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब सस्ती हुई हवाई यात्रा, कई एयरलाइन्स ने घटाए टिकट के दाम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:51 PM IST

भारत में अब हवाई सफर सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार ने 31 अगस्त को एयर टिकट के किराए में लगने वाले कैप को हटा लिया है, जिसके बाद एयरलाइन कंपनियां अब खुद से अपनी घरेलू उड़ान के लिए टिकटों की कीमत का निर्धारण कर सकेंगी, एयरलाइन्स कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन के चलते ज़्यादा से ज़्यादा पैसेंजर पाने के लिए एयरलाइन कंपनिया टिकटों के दाम कर रही हैं। 

बीते दो साल से सरकार द्वारा हवाई किराये पर लगाए गए प्रतिबंध के हटते ही देश में हवाई किराए में काफी बदलाव देखा गया है। कुछ शहरों से हवाई टिकट के दाम बढ़े हैं तो कुछ शहरों से हवाई टिकट के दाम में कमी भी आई है।

आइए जानते हैं किस किस रूट पर दाम कम हुए हैं-

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन्स ‘आकासा एयर’ दाम घटाने में सबसे आगे दिख रही है। आकासा एयर ने मुंबई से अधिकतर शहरों की यात्रा के टिकट के दामों में कटौती की है। अकासा एयर ने मुंबई से अहमदाबाद, मुंबई से बेंगलूरु और  बेंगलूरु से कोच्चि की हवाई टिकटें 20 से 25 प्रतिशत तक सस्‍ती कर दी हैं। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने भी कई रूट पर टिकटों के दाम घटाए हैं।

न्यूज वेबसाइट लाइव मिंट के अनुसार अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 सितंबर को बेंगलूरु से मुंबई से बीच किराया 2,268 रुपये है। वहीं मुंबई से बेंगलूरु के लिए अकासा एयर के टिकट का दाम 2,000 रुपये से भी कम है। अगर आप बेंगलूरु कोच्ची की यात्रा करते हैं तो आपको 1,747 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। मुंबई से अहमदाबाद के बीच अकासा एयर ने टिकट का दाम 1,397 रुपये रखा है।

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने भी कई रूट पर विमान किराए में कटौती की है। इंडिगो ने बेंगलूरु से मुंबई का किराया कम करके 2,269 रुपये कर दिया है, वहीं मुंबई से बेंगलूरु का किराया 2,418 रुपये है। इसके मुकाबले एयर इंडिया का इस रूट पर किराया 5,103 रुपये है जबकि विस्तारा का किराया 7,098 रुपये है।

First Published - September 7, 2022 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट