facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बच्चों के इंस्टाग्राम पर अब पैरेंट्स की रहेगी नजर, ऐप ने लॉन्च किया पैरेंटल सुपरविजन टूल

Last Updated- December 11, 2022 | 3:33 PM IST

अब अभिभावक अपने बच्चे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर निगरानी रख सकते हैं। इंस्टाग्राम ने गुरुवार को इसके लिए पैरेंटल सुपरविजन टूल लाने की घोषणा की है। इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से माता पिता अपने बच्चों के इंस्टाग्राम चलाने का टाइम फिक्स कर सकते हैं और एक दो दिनों के अंतराल पर उन्हें इंस्टा यूज करने से रोक भी सकते हैं।
इस फीचर के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की फॉलोइंग लिस्ट को देख सकते हैं ताकि उन्हें इस बात का अंदाजा रहे कि उनके बच्चे इंस्टा पर किस किस से जुड़े हैं। 
इंस्टाग्राम ने युवा खासकर टीन ऐज के यूजर्स के साथ साइबर क्राइम, धोखाधड़ी, अनुचित कंटेंट जैसी चीजों से बचाने के लिए बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर निगरानी रखने की शुरुआत की थी। 

इस नए फीचर में जब कोई यंग यूजर इंस्टाग्राम पर किसी कंटेट या अकाउंट की रिपोर्ट करता है तो इसका नोटिफिकेशन उनके पैरेंट्स के पास भी जाएगा। इस जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों से सोशल मीडिया पर हो रही एक्टिविटी के बारे में बात कर सकेंगे और बच्चे भी पैरेंट्स को खुल कर अपने अनुभव के बारे में बता सकेंगे। 

इंस्टाग्राम ने अपने बयान में बताया कि यंग यूजर को अपने अभिभावक को इस सुपरविजन टूल के इस्तेमाल के लिए नोटिफिकेशन भेजना होगा। कुछ महीनों बाद हम फैमिली सेंटर में भी इस एडिशन सुपरविजन टूल को लाने वाले हैं। हालांकि इंस्टाग्राम ने यह नहीं बताया कि ये फीचर किस उम्र के बच्चों के लिए लाया गया है।

First Published - September 15, 2022 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट