facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा T20 वर्ल्ड कप का रोमांच, INOX ने की ICC के साथ डील

Last Updated- December 11, 2022 | 1:50 PM IST

16 अक्टूबर से शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप का मजा अब सिनेमा की बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। वर्ल्ड कप के मैच को लाइव बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए INOX ने ICC के साथ एक डील की है।  
 

इस डील के मुताबिक, अग्रणी मल्टीप्लेक्स चेन INOX Leisure Ltd देश भर के अपने सिनेमा घरों में आगामी ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत द्वारा खेले जाने वाले सभी मैचों का सीधा प्रसारण करेगी। INOX के तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि उसने इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस डील में कहा गया है कि लाइव मैचों को 25 से अधिक शहरों में आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा।

ICC T20 विश्व कप 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। जिसमें सुपर 12 चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा। फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में होना है। INOX ‘टीम इंडिया’ द्वारा खेले जाने वाले सभी ग्रुप मैचों का प्रदर्शन करेगा। भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच होगा। 

First Published - October 12, 2022 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट