facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

2022 में 5 करोड़ वर्ग फुट से अधिक ऑफिस लीजिंग का अनुमान: Report

Last Updated- December 11, 2022 | 2:20 PM IST

सहकर्मी स्पेस और हाइब्रीड स्पेस की बढ़ती मांग के बीच ऑफिस लीजिंग एक्टिविटी की मांग में भी तेजी देखी जा रही है। ऑफिस लीजिंग एक्टिविटी के मामले में 2022 के सबसे अच्छे वर्ष  के रूप में उभरने की संभावना है। कोलियर्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल शीर्ष 6 शहरों में 5 करोड़ वर्ग फुट से अधिक ऑफिस लीजिंग हो सकती है।
धीरे धीरे महामारी की समाप्ति के साथ ऑफिस में गतिविधियां बढ़ रही हैं और लोग ऑफिस से काम करने को लेकर अधिक आशावादी हो रहे हैं।

साल 2022 की पहली तिमाही के दौरान ऑफिस अबसोर्स्पसन 4.06 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंच चुका है। यह पिछले साल की समान अवधि से दोगुना है। टेक और फ्लेक्स की मांग बढ़ने के कारण दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई के बड़े बाजारों का कुल अबसोर्स्पसन में 67 प्रतिशत हिस्सा रहा।
बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई में मांग पहले ही 2019 में दर्ज उच्च स्तर को पार कर चुकी है। मुंबई, हैदराबाद और पुणे भी साल के अंत तक ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचने की ओर बढ़ रहे हैं।

कोलियर्स के भारतीय प्रभाग के CEO रमेश नायर ने कहा कि अभी हमारे लिए सही वक्त है क्योंकि मांग और आपूर्ति बढ़ रही है। इस साल की पहली तीन तिमाही के दौरान टेक कंपनियों और ऑपरेटरों ने कुल मांग का 50 प्रतिशत लिया। उन्होंने आगे कहा कि मजबूत बाजार वृद्धि के बीच भारतीय कंपनियों, स्टार्टअप तथा बड़ी फर्मों के कार्यालय विस्तार के कारण इस तिमाही के दौरान रिक्ति का स्तर 30 आधार अंक नीचे आया है।
नायर के अनुसार वैश्विक बाजार में मंदी आने की आशंका है और यह देखने की जरूरत है कि यह साल के दूसरे हिस्से में कंपनियों के विस्तार को कैसे प्रभावित करेगा। निकट भविष्य में ऑफिस स्पेस के डिमांड में मामूली कमी देखी जा  सकती है।

कोलियर्स इंडिया के ऑफिस सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर पीश जैन का मानना है कि ऑफिस लीजिंग एक्टिविटी अब तक की मांग के साथ इस साल हाइब्रिड और रिमोट वर्किंग को मिलाकर लोगों का ऑफिस के माहौल में वापस लाने के कारण है।
रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में बाजार में अधिक मांग देखी गई। यह साल दर साल 1.5 गुणा बढ़कर 3.28 करोड़ वर्ग फुट हो गया। कुल आपूर्ति में एक चौथाई हिस्सा बेंगलुरु और हैदराबाद का था।

टेक और फ्लेक्स बूस्टिंग ऑफिस स्पेस की मांग में अग्रणी टेक और फ्लेक्स ऑक्यूपायर्स ने वर्ष के दौरान 19.8 मिलियन वर्ग फुट जगह लीज पर ली, जो शीर्ष 6 शहरों में कुल लीजिंग का लगभग आधा है। शीर्ष 6 शहर बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई और पुणे हैं।
स्टार्टअप और टेक कंपनियों का हब होने के कारण बेंगलुरु और पुणे अपने पोर्टफोलियो विस्तार के लिए शीर्ष फ्लेक्स ऑपरेटरों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 के दौरान कुल फ्लेक्स लीजिंग में बेंगलुरु की 31 फीसदी हिस्सेदारी थी और इसके बाद पुणे की 25 फीसदी भागीदारी थी।

कंसल्टिंग और इंजीनियरिंग फर्म भी सक्रिय रूप से शहरों में खाली स्थान लीज पर दे रही हैं क्योंकि अधिकतर लोग कोरोना के बाद अब ऑफिस लौट आए हैं। इसके साथ ही सीमित भवन निर्माण के बीच अधिक मांग के कारण अब खाली जगह भी तिमाही आधार पर घटकर 16.7 प्रतिशत हो गया है।

First Published - October 3, 2022 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट