facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

1 नवंबर से ऑनलाइन बुकिंग हुई अनिवार्य

Last Updated- December 11, 2022 | 2:50 PM IST

 रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की कवायद के तहत रेल मंत्रालय ने मालगाड़ियों से सामान की ढुलाई के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। नए दिशानिर्देश 1 नवंबर से लागू होंगे।
सोमवार को रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक डिजिटलीकरण करने, रोलिंग स्टॉक की भूमिका कम करने, और माल ढुलाई के कारोबार में लेन-देन को व्यवस्थित करने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
सैन्य यातायात, प्राकृतिक आपदों के दौरान की गई माल ढुलाई और संबंधित प्राधिकारियों द्वारा चिह्नित अप्रत्याशित घटनाओं को छोड़कर नए दिशानिर्देश जोनल रेलवे के सभी मांगपत्रों पर लागू होंगे।
नई पॉलिसी मौजूदा नियमों की जगह लेगी, जिसके तहत मालबाबू से संपर्क कर वैगन की मांग की जाती है। इसे लागू करने के लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (क्रिस) और फ्रेट ऑपरेशंस इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (एफओआईएस) द्वारा डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव किया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है, ‘क्रिस/एफओआईएस द्वारा व्यवस्था में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, जिससे कि ई-आरडी (रजिस्ट्रेशन आफ डिमांड) को वैगनों की मांग के लिए पंजीकरण हेतु स्वतः स्फूर्त विकल्प बनाया जा सके।’
एक अधिकारी ने कहा कि ज्यादा मांग वाले इलाकों में रैक की लोडिंग में देरी होती है, क्योंकि बुकिंग और लोडिंग के वक्त भौतिक पंजीककरण व पुष्टि करानी होती है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन करने के बाद प्रक्रियाओं में लगने वाले वक्त में खासी कमी आ जाएगी।कार्गो मिशन के तहत रेलवे ने 2024 तक रिकॉर्ड 200 करोड़ टन ढुलाई का लक्ष्य रखा है।
हाल में मंत्रालय ने गैर-किराया राजस्व ठेकों जैसे पार्किंग स्थल, पार्सल स्थल और वाणिज्यिक विज्ञापन के लिए आवेदन व आवंटन की पूरी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण किया था। अब तक रेलवे ने ई-नीलामी मॉडल से 844 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं। 
 

First Published - September 27, 2022 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट