facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: ईरान-इजराइल युद्ध का असर; खुलते ही औंधे मुंह लुढ़का बाजार; Sensex सेंसेक्स 930 अंक फिसला

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से गिरावट रहे।

Last Updated- April 15, 2024 | 10:31 AM IST
Stock Market Crash

Stock Market: मिडल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई और सेंसेक्स 929.74 अंक टूट गया।

विदेशी फंड के ऑउटफ्लो और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीद से ज्यादा रहने का भी भारतीय शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा।

अपने पिछले ट्रेडिंग सेशन की गिरावट जारी रखते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 929.74 अंक गिरकर 73,315.16 पर खुला। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 216.9 अंक गिरकर 22,302.50 पर आ गया।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से गिरावट रहे।

TCS का शेयर चढ़ा

आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर (TCS Share) सोमवार को शुरूआती कारोबार में एक प्रतिशत चढ़ गया। आईटी कंपनी के शेयरों में यह वृद्धि शुक्रवार को जारी मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आई है।

वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,434 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा नेस्ले और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी प्रॉफिट में रहे।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई पॉजिटिव क्षेत्र में था। वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ।

क्रूड ऑइल का प्राइस मामूली घटा

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 90.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। स्टॉक्स एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 8,027 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

बीएसई बेंचमार्क शुक्रवार को 793.25 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 74,244.90 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 234.40 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 22,519.40 पर आ गया।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में गिरावट के कारण मार्च में रिटेल मुद्रास्फीति घटकर पांच महीने के निचले स्तर 4.85 प्रतिशत पर आ गई, जो रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के संतोषजनक स्तर की ओर बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement