facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

त्योहारी सीजन में खूब बिके पैसेंजर व्हीकल, बीते साल के मुकाबले 92 प्रतिशत बढ़ोतरी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:46 PM IST

त्योहार के दौरान वाहनों की बिक्री में काफी उछाल देखा गया है। इस त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल) की बिक्री में 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस साल त्योहारी सीजन में कुल 3,07,389 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई। इसकी जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (CIAM) ने दी। 

खूब बिके दोपहिया वाहन

त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्दि देखी गई। सितंबर 2022 में दोपहिया वाहनों के कुल 17,35,199 यूनिट बिके। अगर बात पिछले साल के सितंबर की करे तो सितंबर 2021 में कुल 15,37,604 यूनिट दोपहिया वाहन बिके थे। इस दौरान कुल 11,14,667 यूनिट मोटरसाइकिल के बिक जबकि 5,72,919 यूनिट स्कूटर के बिके। पिछले साल सितंबर में मोटरसाइकिल के 9,48,161 यूनिट बिके थे जबकि स्कूटर के 5,27,779 यूनिट बिके थे। अगर बात यात्री वाहनों की करे तो इस जुलाई सितंबर की तिमाही में कुल 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10,26,309 यूनिट यात्री वाहनों के बिके जबकि पिछले साल की समान अवधि में कुल 7,41,442 यूनिट बिके थे। वहीं सितंबर महीने में 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

तेजी रहेगी जारी

जानकारों का मानना है कि बिक्री में तेजी आगे भी जारी रहेगी। इसी महीने धनतेरस और दिवाली जैसे त्यौहार हैं जिसमें लोग काफी संख्या में खरीदारी करते हैं। उसके साथ कोरोना महामारी की समाप्ति और आर्थिक गतिविधियों के फिर से सुचारू होने से लोग खरीद बिक्री में तेजी दिखा रहे हैं। पिछले दो साल में महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधि थम गई थी जिसके कारण बिक्री में गिरावट देखी गई थी जो अब दोबारा बढ़ रही है।

First Published - October 13, 2022 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट