facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोयले के साथ बायोमासजलाने वाले ताप बिजली संयंत्रों पर जुर्माना

Last Updated- December 11, 2022 | 2:03 PM IST

 केंद्र सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से कहा है कि वह उन ताप बिजली संयंत्रों (टीपीपी) पर जुर्माना लगाने पर विचार करे, जो उत्सर्जन रोकने के पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में बायोमास की को-फायरिंग नहीं कर रहे हैं।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन  मंत्रालय (एमओईएफसीसी) ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि बिजली मंत्रालय उन टीपीपी की कोयला आपूर्ति घटाने पर भी विचार करेगा, जो बायोमास को-फायरिंग की नीति का पालन नहीं कर रहे हैं।
पर्यायवरण मंत्री भूपेंद्र यादव और बिजली मंत्री आरके सिंह ने सोमवार को अंतरमंत्रालयी बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में ताप बिजली संयंत्रों द्वारा बायोमास की को-फायरिंग के मामले में प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने पाया कि कोयले के साथ 5 प्रतिशत बायोमास की को-फायरिंग अनिवार्य करने की नीति आने के बावजूद टीपीपी अभी लक्ष्य से बहुत दूर हैं। खरीफ सत्र की कटाई शुरू होने के पहले यह बैठक आयोजित की गई है।
दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआऱ) की सभी बिजली इकाइयों के प्रमुखों, सीएक्यूएम, केंद्रीय बिजली प्राधिकरण और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इस बैठक में हिस्सा लिया। 

First Published - October 5, 2022 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट