facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पेंशनभोक्ता अब सालभर में कभी भी जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र; जानें कैसे?

Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

पेंशनभोगियों के लिए कर्मचारी भविष्यप निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में एक राहत भरी खबर दी है। सोशल मीडिया पर किए गए एक ट्वीट के मुताबिक ‘EPS’ 95 पेंशनभोक्ता अब साल में किसी भी समय अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। बता दें कि जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तारीख से 1 वर्ष के लिए वैध होगा। 
 
पेंशनर्स के लिए ये बहुत राहत की खबर हैं क्योंकि इससे पहले जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के आखिरी तारीख दी जाती थी। जो इस तारीख तक अपना प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाता था उसकी पेंशन रुकने की आशंका रहती थी। 

EPFO ने पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सबमिट करने की सुविधा मुहैया कराई है। इस सुविधा के मिलेने से अब पेंशनर्स को बैंक या पेंशन एजेंसी जाने की जरूरत नहीं होगी। जीवन प्रमाण पत्र को अब आप कहीं से भी ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। 
 
कैसे करें जमा?
 
पेंशनर्स अपने जीवन प्रमाणपत्र को पेंशन वितरण बैंक शाखा और निकटतम डाकघरों में भी आसानी से जमा कर सकते हैं। चाहें तो आप जीवन प्रमाण पत्र उमंग एप के जरिए और सामान्य सेवा केंद्रों (Common Service Centres) से भी DLC को जमा कर सकते है।

याद रहें ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र सबमिट करने से पहले आपके पास पीपीओ नंबर, आधार नंबर, बैंक आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, अकाउंट डिटेल आदि सब दस्तावेज होने चाहिए।

डोरस्टेप सर्विस 

पेंशनर्स के लिए डोरस्टेपप सर्विस की भी सुविधा है। आपको ये सुविधा पोस्टस ऑफिस और बैंकों में मिल जाएगी। डाकिया या बैंक कर्मचारी पेंशनर के घर जाकर जीवन प्रमाणपत्र जमा कराता है। लेकिन इस सुविधा के लिए आपको पहले से अप्लाई करना होगा।

First Published - August 31, 2022 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट