facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को आने वाले महीनों में कीमत बढ़ने का अंदेशा: रिपोर्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 2:55 PM IST

घर खरीदने की योजना बना रहे करीब 50 प्रतिशत लोगों को आने वाले महीनों में मांग बहाल होने की संभावना को देखते हुए घरों की कीमतें बढ़ने की आशंका सता रही है। मकान, दुकान, जमीन की ऑनलाइन जानकारी देने वाले पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम और आवासीय क्षेत्र के निकाय नैरेडको की तरफ से कराए गए एक संयुक्त सर्वेक्षण में यह अनुमान जाहिर किया गया है। 
यह सर्वेक्षण निवेश की योजना बना रहे 1,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच कराया गया है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक, 48 प्रतिशत प्रतिभागियों को लगता है कि आने वाले महीनों में आवासीय इकाइयों की कीमतों में तेजी की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही अपने इस्तेमाल के लिए घर खरीदने की योजना बना रहे 58 प्रतिशत लोगों की पसंद निर्माणाधीन परियोजनाएं न होकर पूरी तरह तैयार (रेडी-टू-मूव) इकाइयां हैं।

हाउसिंग डॉट कॉम के साथ प्रॉपटाइगर डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी ध्रुव अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद आवासीय इकाइयों की मांग में तीव्र सुधार देखा गया है। लेकिन कर्ज की बढ़ती लागत, निर्माण सामग्री की लागत बढ़ने और मांग मजबूत रहने से आवासीय कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।" इस सर्वेक्षण से पता चलता है कि करीब 47 प्रतिशत लोग रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने को तरजीह देते हैं जबकि शेयर बाजार में 21 प्रतिशत, सावधि जमाओं में 16 प्रतिशत और सोने में 15 प्रतिशत लोग निवेश करना चाहते हैं। 

शेयर बाजार में सूचीबद्ध कई रियल एस्टेट कंपनियों ने कहा है कि निर्माण लागत बढ़ने और अपने लाभ का मार्जिन बढ़ाए जाने से पिछले एक साल में उनके फ्लैट की कीमतें बढ़ गई हैं। अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि त्योहारी मौसम के दौरान आवासीय इकाइयों की मांग बढ़ने और उपभोक्ता धारणा मजबूत होने से आने वाली तिमाही में घरों की मांग में मजबूती बनी रह सकती है। 

नैरेडको के अध्यक्ष राजन बंडेलकर ने कहा कि आवासीय कर्ज की बढ़ती दरों से पैदा हो रही चिंताओं के बावजूद देश भर में आवासीय बाजारों में बढ़त का रुख कायम रहने की उम्मीद है।

First Published - September 26, 2022 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट