facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में रेट

Last Updated- December 14, 2022 | 6:30 PM IST

 ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लेकिन भारत में तेल के दामों पर इसका कोई असर नहीं है। बुधवार को अमेरिकी क्रूड ऑयल DTI के दाम 84.45 डॉलर प्रति बैरल वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 90.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। 

देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज ताजा रेट जारी करती हैं। आज यानी गुरुवार को देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 21 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बिना किसी बदलाव के पहले वाले ही लागू होंगे। 

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल आज भी पहले के ही भाव में मिलेंगे। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत बिना किसी बदलाव के 106.31 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल भी किसी बदलाव के बिना 94.27 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल के दाम में कोई उतार चढ़ाव नहीं हुआ है। 

पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। चेन्नई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल में न बढ़त हुई है न गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल के भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये हैं और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। 

आइए नजर डालते हैं अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव पर-

शहर पेट्रोल डीजल 

 
बेंगलुरु 101.94 87.89
 
लखनऊ         96.57 89.76
 
नोएडा 96.79    89.96
 
गुरुग्राम 97.18 90.05
 
चंडीगढ 96.2 84.26

पटना 107.24    94.04

First Published - September 22, 2022 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट