facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

प्रधानमंत्री ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के प्रदर्शन की सराहना की

Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की सोमवार को जमकर सराहना की और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। 
पूनिया ने रविवार को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में पूनिया का यह चौथा पदक है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के एकमात्र पहलवान हैं।
विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने गत सप्ताह 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। 
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘हमारे पहलवानों ने हमें गौरवान्वित किया है। बेलग्रेड में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर विनेश और पूनिया को बधाई।’ उन्होंने कहा, ‘यह उपलब्धि विशेष है क्योंकि इस प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाली विनेश पहली महिला है और बजरंग पूनिया चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।’ 

First Published - September 19, 2022 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट