भारत में त्योहारी सीजन चल रहा है। इस समय सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देती है। मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किश्त के रुप में देश के किसानों को दीवाली का तोहफा देने जा रही हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के जारी एक बयान के अनुसार केंद्र सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त किसानों के खाते में जमा कर सकती है।
E-KYC नहीं कराया तो नहीं मिलेंगे पैसे
केंद्र सरकार देश के किसानों को अबतक 11 किश्तों में पैसा दे चुकी है। अब किसान 12 वीं किश्त का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इस बार सरकार ई-केवाईसी (E-KYC) और किसानों के डेटाबेस का सत्यापन कर रही है। अभी यह काम पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सहायता राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करने में देर हो रही है। इस बार उन्हीं किसानों को सहायता राशि मिलेगी जिन्होंने 31 अगस्त तक अपना ई-केवाईसी करवा लिया था।
ऐसे चेक कर सकते है स्टेटस
लाभार्थियों की सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद फॉमर्र कॉर्नर के बटन पर क्लिक करना है। अब बेनेफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर और मोबाईल नंबर दर्ज करना है। अब आप अपना स्टेटस देख सकते है।
भूमि का मालिकाना हक जरूरी
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान की जमीन उसके ही नाम पर होनी चाहिए। यदि कोई किसान किराये पर जमीन लेकर खेती करता है या फिर जमीन उसके पिता या दादा के नाम पर है तो ऐसी स्थिति में उसे सालाना 6000 रुपये मिलने वाली राशि नहीं मिलेगी। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।