facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पीएम ने लॉन्च की 5G सेवा, हाई स्पीड इंटरनेट के नए युग का आगाज

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

5G Launch In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज यानी एक अक्टूबर 2022 को बहुप्रतीक्षित 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। बता दें कि पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित मोबाइल इंडिया कांग्रेस से 5G की शुरुआत की है। जानकारी के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनीज़ हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G सर्विस  को दीवाली के आसपास रोलआउट करे देंगी। 

बता दें कि 1 अगस्त को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी हुई थी। इस ऑक्शन में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशंस (DoT)  ने 1,50,173 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बनाया था। कंपनियों को 51,236 मेगाहर्ट्ज अलॉट किया गया है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के छठे एडिशन के दौरान 5G सर्विस लॉन्च हुआ है। इसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशंस (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा मिलकर आयोजित किया गया है। भारत में 5G की शुरुआत राजधानी दिल्ली से हुई है। 

इन शहरों  में सबसे पहले शुरू होगी 5G सेर्विस

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ और पुणे

कैसे ले सकते हैं 5G सर्विस की सुविधा

अगर आप 13 शहरों में से कहीं रहते हैं तो आप 5G सेवा का लुत्फ उठा सकते हैं। इस सर्विस को लेने के लिए आपको सबसे पहले 5G स्मार्टफोन खरीदना होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिस स्मार्टफोन को आप खरीद रहे हैं उसमें ज्यादा से ज्यादा 5G बैंड्स दिया हो।

जानकारी के मुताबिक, टेलिकॉम कंपनियां देश में सबसे पहले मिड-बैंड स्मार्टफोन की ही कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगी।
 
Jio और Airtel देंगी सबसे पहले 5G की सुविधा

आपको बता दें कि Jio और Airtel ही सबसे पहले भारत में 5G सेवा लॉन्च कर रहीं हैं। इसलिए 5जी का आनंद लेने के लिए आपके पास इन दोनों कंपनियों में से किसी एक का ही सिम होना चाहिए।

First Published - October 1, 2022 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट