facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 40 मिनट में, पीएम मोदी ने किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन

नमो भारत कॉरिडोर के नए फेज की शुरुआत के साथ दिल्ली-मेरठ के बीच कनेक्टिविटी को नया मुकाम मिला है।

Last Updated- January 05, 2025 | 2:47 PM IST
Delhi-Ghaziabad-Meerut Namo Bharat RRTS corridor
Delhi-Ghaziabad-Meerut Namo Bharat RRTS corridor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली को 12,200 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी। उन्होंने नमो भारत कॉरिडोर के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया। यह हाई-टेक ट्रेन शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी।

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क तक नए मेट्रो कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से दिल्ली और एनसीआर के लोगों की यात्रा और भी आसान और तेज़ होगी। नमो भारत ट्रेन और मेट्रो के ये नए कॉरिडोर क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

नमो भारत कॉरिडोर के नए फेज की शुरुआत के साथ दिल्ली-मेरठ के बीच कनेक्टिविटी को नया मुकाम मिला है। अब तक साहिबाबाद से मेरठ के बीच 42 किलोमीटर लंबा रूट चालू था, जिसमें कुल 9 स्टेशन शामिल थे।

लेकिन अब इस नए फेज के जुड़ने से यह रूट 55 किलोमीटर लंबा हो गया है और स्टेशन की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई है। यह विस्तार न केवल यात्रियों के समय की बचत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देगा।

दिल्ली-मेरठ के बीच अब सफर और तेज़, और सुविधाजनक हो गया है। नए फेज के साथ यह कॉरिडोर विकास और प्रगति की रफ्तार को और आगे ले जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ऐसी सरकार चाहिए जो चौतरफा विकास के साथ ही जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित हो: PM Modi

4600 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नमो कॉरिडोर का नया फेज

नमो कॉरिडोर के नए फेज के तहत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक 13 किलोमीटर का स्ट्रेच बनकर तैयार हो गया है। इसे बनाने में 4600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

खास बात यह है कि भविष्य में इसे न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है।

शाम 5 बजे से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फेज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। यह ट्रेन हर 15 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचेगी।

सिर्फ 45 मिनट में दिल्ली से मेरठ

नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा। पहले जहां दिल्ली से मेरठ जाने में घंटों लगते थे, अब यह सफर सिर्फ 40 से 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।

यह नया फेज सिर्फ ट्रेन सेवा ही नहीं, बल्कि तेज और सुरक्षित यात्रा का वादा भी है। नमो भारत की शुरुआत के साथ, दिल्ली-एनसीआर के यात्री आधुनिक परिवहन की नई उड़ान भरने को तैयार हैं।

6 किलोमीटर का हिस्सा होगा भूमिगत

नमो भारत ट्रेन का नया कॉरिडोर 6 किलोमीटर भूमिगत होगा, जिसमें आनंद विहार स्टेशन भी शामिल है। यह पहली बार है जब नमो भारत ट्रेनें भूमिगत ट्रैक पर दौड़ेंगी। आनंद विहार स्टेशन इस कॉरिडोर के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक होगा। आनंद विहार से मेरठ साउथ स्टेशन तक का सफर केवल 35 मिनट में पूरा किया जाएगा।

यात्रा होगी और आसान

इस परियोजना में यात्रियों की सुविधा के लिए मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी गई है। इसका उद्देश्य सफर को सरल और आरामदायक बनाना है। यह योजना पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार की गई है।

आनंद विहार स्टेशन का निर्माण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन नई तकनीकों के इस्तेमाल से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

First Published - January 5, 2025 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट