facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया

Last Updated- December 11, 2022 | 2:35 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना में अपैरल पार्क से थलतेज तक लगभग 32 किमी का पूर्वी-पश्चिमी गलियारा और मोटेरा से ग्यासपुर के बीच उत्तर-दक्षिण गलियारा शामिल है।

प्रधानमंत्री ने पूर्वी-पश्चिमी गलियारे में मेट्रो ट्रेन खंड के कालूपुर स्टेशन पर परियोजना का उद्घाटन किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी और वह इसी पर सवार होकर कालूपुर स्टेशन पहुंचे।

पूर्व-पश्चिम गलियारे में थलतेज-वस्त्रल मार्ग में 17 स्टेशन हैं। इस गलियारे में चार स्टेशनों के साथ 6.6 किमी का भूमिगत खंड भी है। ग्यासपुर को मोटेरा स्टेडियम से जोड़ने वाले 19 किमी उत्तर-दक्षिण गलियारे में 15 स्टेशन हैं।

पहले चरण की पूरी परियोजना 12,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित की गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक अहमदाबाद मेट्रो भूमिगत सुरंगों, वायडक्ट और पुलों, एलिवेटेड और भूमिगत स्टेशन भवनों, गिट्टी रहित रेल पटरियों और चालक रहित ट्रेन संचालन के अनुरूप रोलिंग स्टॉक आदि से युक्त एक विशाल अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजना है।

मेट्रो ट्रेन कम खपत वाली एक प्रणाली से सुसज्जित है, जिससे ऊर्जा की खपत में लगभग 30 से 35 प्रतिशत की कमी हो सकती है। ट्रेन में अत्याधुनिक सस्पेंशन सिस्टम है जो यात्रियों को बहुत ही सहज सवारी का अनुभव प्रदान करती है।

First Published - September 30, 2022 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट