facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उत्तराखंड पहुंचे PM Modi, केदारनाथ मंदिर में किए दर्शन

Last Updated- December 11, 2022 | 1:26 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रसिद्ध केदारनाथ पहुंचे, जहां वह विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही कुछ नयी परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ जाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री के देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की। मोदी के दौरे के मद्देनजर केदारनाथ मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे जिसके बाद 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे।

इसके अलावा, केदारनाथ में मोदी मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे तथा वहां जारी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर बाद वह बदरीनाथ के निकट स्थित सीमांत माणा गांव में सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे।

इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

First Published - October 21, 2022 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट