facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे 5G, इन शहरों में शुरू होगी सर्विस

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

5G Launch In India: देश में आज यानी एक अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी बहुप्रतीक्षित 5G सर्विस की शुरुआत करने जा रहे हैं। शुक्रवार को दिए गए अधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर की पहली तारीख को सुबह 10 बजे लॉन्च करेंगे। बता दें कि शुरू में 5G सर्विस देश के केवल 13 चुनिंदा शहरों में शुरू की जाएगी। अगले आने वाले कुछ वर्षों में यह सेवा पूरे देश में दी जाएगी। 

भारत में 5G की शुरुआत राजधानी दिल्ली से होगी। बयान के मुताबिक, पीएम मोदी 5G सेवाओं को लॉन्च करने के साथ ही नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) के छठे एडिशन का भी उद्घाटन करेंगे।

इन शहरों  में सबसे पहले शुरू होगी 5G सेर्विस
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ और पुणे

कैसे ले सकते हैं 5G सर्विस की सुविधा

अगर आप 13 शहरों में से कहीं रहते हैं तो आप 5G सेवा का लुत्फ उठा सकते हैं। इस सर्विस को लेने के लिए आपको सबसे पहले 5G स्मार्टफोन खरीदना होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिस स्मार्टफोन को आप खरीद रहे हैं उसमें ज्यादा से ज्यादा 5G बैंड्स दिया हो।

जानकारी के मुताबिक, टेलिकॉम कंपनियां देश में सबसे पहले मिड-बैंड स्मार्टफोन की ही कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगी।

 
Jio और Airtel देंगी सबसे पहले 5G की सुविधा

आपको बता दें कि Jio और Airtel ही सबसे पहले भारत में 5G सेवा लॉन्च कर रहीं हैं। इसलिए 5जी का आनंद लेने के लिए आपके पास इन दोनों कंपनियों में से किसी एक का ही सिम होना चाहिए।

 
 

First Published - October 1, 2022 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट