facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

महाकाल कॉरिडोर का पीएम कल करेंगे उद्घाटन, 856 करोड़ रुपये की लागत से बन कर हुआ तैयार

Last Updated- December 11, 2022 | 1:55 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में ‘श्री महाकाल लोक’ (कॉरिडोर) के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि 900 मीटर से अधिक लंबा महाकाल लोक कॉरिडोर पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है।
श्री महाकाल कॉरिडोर में नंदी और पिनाकी दो प्रवेश द्वार 

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यहां महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित है और यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के लिए दो भव्य प्रवेश द्वार-नंदी द्वार और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं। यह कॉरिडोर मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाता है तथा मार्ग में मनोरम दृश्य पेश करते हैं। उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर के नवनिर्मित कॉरिडोर को 108 स्तंभ पर बनाया गया है, 910 मीटर का ये पूरा महाकाल मंदिर इन स्तंभों पर टिका होगा।
856 करोड़ की लागत से बना हैं महाकाल कॉरिडोर

महाकवि कालिदास के महाकाव्य मेघदूत में महाकाल वन की परिकल्पना को जिस सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है, सैकड़ों वर्षों के बाद उसे साकार रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मंगलवार शाम को होने वाले भव्य आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा 

राज्य के गृह मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी महाकाल लोक के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह हम सभी के लिए यादगार पल होगा। पूरा राज्य उस पल का इंतजार कर रहा है और हम सभी किसी न किसी रुप में इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महाकाल लोक का भ्रमण कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। चौहान ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक के दर्शन करने के बाद रहस्यवादी और अद्भुत परिसर लोगों के दिलों में स्थायी जगह बना लेगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह और मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

 

First Published - October 10, 2022 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट