facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

7000 से कम कीमत में ड्यूल कैमरा वाला फोन ला रही है POCO, जानें इसके सभी फीचर्स

Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

चाइनीज फोन कंपनी POCO जल्द भारतीय बाजार में POCO C50 लॉन्च करने वाली है। अनुमान है कि इसकी कीमत 7 हजार रुपये से भी कम रहेगी। कंपनी ने इससे पहले POCO C40 लॉन्च किया था और POCO C50 इसी का अपडेटेड वर्जन है। 
Redmi A1+ से मुकाबला

माना जा रहा है कि POCO C50 का मुकाबला है Redmi A1+ से होगा। चाइनीज कंपनी Redmi ने शनिवार को ही Redmi A1+ लॉन्च किया था। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि POCO C50 स्मार्टफोन इस डिवाइस का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। इसका मतलब इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स Redmi A1+ जैसे ही हो सकते हैं और इसे बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
क्या होगी कीमत 

अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 7000 से कम कीमत वाले फोन के रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi ने अपना Redmi A1+ 6,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है जबकि 3GB वाले वैरिएंट को 7,999 रुपये है। नए Poco C50 को भी इस कीमत के करीब लॉन्च किया जा सकता है। 
8MP का कैमरा

Poco C50 में प्राइमरी कैमरा 8MP का रह सकता है जबकि सेल्फी कैमरा 5MP का रह सकता है। इसके साथ साथ प्राइमरी कैमरे के साथ साथ एक डेप्थ सेंसर भी मिलेगा । अगर बात डिस्पले की करे तो  इसमें 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इसके साथ ही 5,000mAh मिलेगी जो 10W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ रहेगी। कंपनी इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दे सकती है।

First Published - October 17, 2022 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट