facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम के निधन पर शोक जताया

Last Updated- December 11, 2022 | 1:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि आपातकाल के दौरान वह लोकतंत्र के प्रमुख सिपाही थे और रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया।

‘नेताजी’ के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट कर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों जब मुख्यमंत्री थे, तब हमारे बीच लगातार संवाद हुआ करता था और यह सिलसिला आगे भी जारी रहा। मैं महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे उनकी राय भी लेता था।

उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनके परिवार और उनके समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।’’

मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में अहम स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के प्रमुख सिपाही थे। देश के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत को मजबूत करने की दिशा में काम किया। संसद की कार्यवाही के दौरान उनके हस्तक्षेप भी बहुत महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रहित में हुआ करते थे।’’

मुलायम सिंह यादव को एक जमीनी नेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने कहा कि नेताजी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के आदर्शों के प्रचार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

First Published - October 10, 2022 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट